फोटो कैप्शन
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
फिल्म प्रोमोशन के लिए बिलबोर्ड पर रह रहा कलाकार नेटफ्लिक्स अपनी नई साइंस-फिक्शन थ्रिलर

फिल्म प्रोमोशन के लिए बिलबोर्ड पर रह रहा कलाकार नेटफ्लिक्स अपनी नई साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'द लास्ट हाउस' के प्रोमोशन के लिए हैरान करने वाला पब्लिसिटी स्टंट लेकर आया है। लॉस एंजिल्स के सनसेट बुलेवार्ड पर सड़क से 30 फीट की ऊंचाई पर बने पारदर्शी बिलबोर्ड में एक कलाकार दिन-रात रह रहा है।इस बिलबोर्ड को सोफे, टेबल, पौधों, पर्दों और किताबों के साथ लिविंग रूम का रूप दिया गया है। 'द लास्ट हाउस' एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो अपने ही घर में रहस्यमयी ताकत के कारण कैद हो जाता है। इसी थीम को प्रमोट करने के लिए नेटफ्लिक्स ने इस अनोखे तरीके को अपनाया है।


