रोडवेज बस स्टैंड पर मिले शव की हुई पहचान
बहराइच में एक युवक का शव रोडवेज बस स्टैंड के पास मिला। उसकी पहचान नेपाली नागरिक कांशीराम के रूप में हुई है। युवक कैसरगंज में काम करता था और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने शव प्राप्त किया है। पुलिस जांच जारी है, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

बहराइच, संवाददाता। एक युवक का शव रविवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास मिला था। उसकी पहचान नेपाली नागरिक के रूप में हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक कैसरगंज में किसी दुकान पर काम करता था। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। नगर कोतवाली के रोडवेज बस स्टैंड के पास रविवार को मिले शव की पहचान न होने की सूचना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई। तो मृतक के परिजन शहर पहुंच। उन्होंने मृतक की पहचान नेपाल के सुर्खेत जिले के गूढ़ चौंकाने गांव निवासी कांशीराम पुत्र भीमजय सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि कांशीराम कैसरगंज में किसी के यहां नौकरी कर रहा था। वह छुट्टी लेकर अपने गांव आ रहा था। कोतवाल बृजेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहकीकात की जा रही है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह से स्पष्ट होगी।


