डेढ़ करोड़ की चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

रुपईडीहा में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 23 वर्षीय नेपाली युवक चित्र बहादुर शाही को 1 किलो 126 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। युवक की तलाशी में इससे एक मोबाइल फोन और 1200 भारतीय रुपये भी बरामद हुए। चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।

डेढ़ करोड़ की चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

रुपईडीहा। स्थानीय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली युवक को गुरुवार की रात लगभग 9 बजे 1 किलो126 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मैं, एसआई अजय कुमार, हे. उमेश यादव, नेत्र पाल व एसएसबी के एएसआई विपिन द्विवेदी, राकेश उपल, हे. का. पुरषोत्तम कुमार के साथ पिलर संख्या 651/2 से भारतीय क्षेत्र में लगभग 500 मीटर गश्त कर रहे थे। इतने में एक युवक नेपाल की ओर से आता दिखाई दिया। घेर कर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान इसके बैग में 1 किलो 126 ग्राम चरस बरामद हुई।

इसके पास एक मोबाइल सेट व 1200 रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद हुई। चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ खरीद रूपये आंकी गयी है। युवक की पहचान 23 वर्षीय चित्र बहादुर शाही पुत्र लाल बहादुर शाही निवासी गांव सभा जुनिचांदे वार्ड नं 6 जिला जाजरकोट राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। युवक के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडेढ़ करोड़ की चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार