सुपौल : कोसी के जलस्तर में आंशिक बढ़ोतरी, डिस्चार्ज 2.14 लाख क्यूसेक के पार

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के कारण कोसी नदी के जलप्रवाह में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को कोसी बराज पर जलप्रवाह 2,14,820 क्यूसेक तक पहुंच गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग का कहना है कि तटबंध सुरक्षित हैं और बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। अधिकारियों ने लोग अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है।

सुपौल : कोसी के जलस्तर में आंशिक बढ़ोतरी, डिस्चार्ज 2.14 लाख क्यूसेक के पार

वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के कारण कोसी नदी के जलप्रवाह में रविवार को भी उतार-चढ़ाव जारी रहा। पिछले 24 घंटे में डिस्चार्ज में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार शाम चार बजे कोसी बराज पर जलप्रवाह बढ़कर 2,14,820 क्यूसेक पहुंच गया। हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार कोसी के पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।

जलप्रवाह की स्थिति

कोसी बराज नियंत्रण कक्ष के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे बराज पर 1,72,400 क्यूसेक जलप्रवाह था, जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 1,79,695 क्यूसेक और शाम चार बजे 2,14,820 क्यूसेक हो गया। वहीं बराहक्षेत्र में सुबह आठ बजे 1,58,000 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 1,68,300 क्यूसेक तथा शाम चार बजे घटकर 1,61,000 क्यूसेक जलप्रवाह दर्ज किया गया। सिंचाई के लिए रविवार को कोसी पश्चिमी नहर में 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं कोसी-मेची लिंक परियोजना के निर्माण कार्य के कारण कोसी मुख्य नहर में पानी की आपूर्ति बंद है। जलप्रवाह में उतार-चढ़ाव को देखते हुए तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है।

उपाय और निगरानी

मुख्य अभियंता ई संजीव शैलेश, अधीक्षण अभियंता संजय कुमार एवं कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार के नेतृत्व में 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर अभियंताओं एवं कर्मियों की तैनाती के साथ बाढ़ सुरक्षा सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्य अभियंता ई. संजीव शैलेश ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण डिस्चार्ज में बढ़ने-घटने की प्रवृत्ति बनी हुई है। दोनों तटबंध सुरक्षित हैं और विभाग स्थिति पर नजर रख रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की।

सामान्य प्रश्न

✦कोसी नदी का जलप्रवाह कब बढ़ा?−
रविवार शाम चार बजे कोसी बराज पर जलप्रवाह बढ़कर 2,14,820 क्यूसेक पहुंच गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुपौल : कोसी के जलस्तर में आंशिक बढ़ोतरी, डिस्चार्ज 2.14 लाख क्यूसेक के पार