बीडीओ ने किया पूर्वी कोसी तटबंध का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बदल रहा है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बीडीओ अच्युतानंद व राजस्व अधिकारी राकेश रंजन ने विभिन्न स्पर और तटबंधों का निरीक्षण किया। कोसी नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 72 हजार क्यूसेक है और तटबंध सुरक्षित हैं।

    बीडीओ ने किया पूर्वी कोसी तटबंध का निरीक्षण

सरायगढ़ निज संवाददाता नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश होने के कारण कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव होने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सोमवार को बीडीओ अच्युतानंद, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन ने पूर्वी कोसी तटबंध के 25.14 किलोमीटर स्पर, 22 किलोमीटर स्पर सहित विभिन्न स्पर सहित पूर्वी कोसी तटबंध का निरीक्षण किया। पूर्वी कोसी तटबंध के निरीक्षण से लौटने के उपरांत बीडीओ ने बताया कि कोसी नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 72 हजार क्यूसेक है। पूर्वी कोसी तटबंध और सभी स्पर पूरी तरह से सुरक्षित है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी और कर्मियों द्वारा पूर्वी कोसी तटबंध की दिन रात सतत निगरानी बरती जा रही है।

पूर्वी कोसी तटबंध पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।