जिले के डुमरिया घाट में 45 सेमी घटा गंडक नदी का जलस्तर

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

बरौली। नेपाल के पहाड़ी इलाको में बारिश थम गया है। जिससे गंडक नदी में जलस्तर में कमी आ रही है। पिछले 24 घण्टे में डुमरिया घाट में जलस्तर में 45 सेमी कमी आई है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल गोपालगंज के अधिकारियों ने तटबंधों की निगरानी की जानकारी दी।

जिले के डुमरिया घाट में 45 सेमी घटा गंडक नदी का जलस्तर

बरौली। एक संवाददाता नेपाल के पहाड़ी इलाको में बारिश थम गया है। बारिश थमने से गंडक नदी में वराज से कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे नदी के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। । जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों के अनुसार पिछले 24 घण्टे में डुमरिया घाट में नदी के जलस्तर में 45 सेमी की कमी आई है। वही, सदर प्रखंड के पताहरा में भी नदी के जलस्तर में कमी आने का सिलसिला जारी है।

नदी के जलस्तर में कमी

जबकि, दो दिनों में वराज से पानी का डिस्चार्ज घटकर 93 हजार से 65 हजार पर पहुच गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल गोपालगंज के कार्यपालक अभियन्ता मो साजिद इकबाल ने रविवार को टीम के साथ सारण तटबन्ध व छर्कियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नेपाल में बारिश रुक गई है। जिससे नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। तटबंधों के अति संवेदनशील व सम्वेदनशील स्थलों की टीम के द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।

घट रहा वराज का डिस्चार्ज

समय छोड़ा गया पानी सुबह 06 बजे 52,400 क्यूसेक सुबह 08 बजे 65,000 क्यूसेक सबुह 10 बजे 61,500 क्यूसेक दोपहर 12 बजे 67,500 क्यूसेक दोपहर 02 बजे 65,000 क्यूसेक शाम 04 बजे 59,600 क्यूसेक ( रिपोर्ट- देवेंद्र नाथ उपाध्याय )

सामान्य प्रश्न

नेपाल के पहाड़ी इलाको में कब बारिश थमी?
नेपाल के पहाड़ी इलाको में बारिश थम गया है।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजिले के डुमरिया घाट में 45 सेमी घटा गंडक नदी का जलस्तर