नेपाल त्रासदी: बहकर आए 14 में से 13 शव पोस्टमार्टम के बाद भेजे गए नेपाल

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में गंडक नदी के रास्ते अब तक 14 शव बरामद हुए हैं। इनमें से 13 शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है और उन्हें नेपाल भेजा गया है। कुशीनगर और गोरखपुर में अलग-अलग पोस्टमार्टम किए गए। शवों की पहचान की कोशिश हो रही है।

नेपाल त्रासदी: बहकर आए 14 में से 13 शव पोस्टमार्टम के बाद भेजे गए नेपाल

कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। नेपाल में ग्लेशियर फटने के बाद आई जलप्रलय के बीच गंडक नदी के रास्ते कुशीनगर जिले में अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 13 शवों का 72 घंटे की मियाद पूरी होने के बाद बारी-बारी से पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और उन्हें नेपाल भेज दिया गया है।

शवों का पोस्टमार्टम प्रक्रिया

मंगलवार को एक साथ नौ शव नेपाल भेजे गए थे। इनमें चार शवों का पोस्टमार्टम कुशीनगर मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में, जबकि पांच शवों का पोस्टमार्टम गोरखपुर एम्स में कराया गया था।

वाहनों की व्यवस्था

सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि गोरखपुर एम्स में पोस्टमार्टम हुए पांच शवों को भी सोनौली बॉर्डर तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था कुशीनगर से ही कराई गई थी। इसके लिए गोरखपुर के सीएमओ से समन्वय किया गया था। मंगलवार को चार शवों का पोस्टमार्टम कुशीनगर में होने के बाद उन्हें भी वाहनों से नेपाल सीमा तक भेजा गया। वहीं, बुधवार को गोरखपुर में चार और शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीएमओ कार्यालय की ओर से वाहनों की व्यवस्था कर इन शवों को भी महराजगंज जिले में स्थित सोनौली बॉर्डर तक पहुंचाया गया।

अज्ञात शवों की पहचान

गंडक नदी से शव मिलने का सिलसिला शुरू होने के बाद प्रशासन ने सभी अज्ञात शवों को नियमानुसार मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। 72 घंटे की अवधि में शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। पहचान नहीं होने पर अवधि पूरी होते ही बारी-बारी से पोस्टमार्टम कराया गया। मंगलवार को इसी प्रक्रिया के तहत नौ शवों को एक साथ नेपाल भेजा गया।

शिनाख्त की प्रक्रिया

सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि शवों को नेपाल सीमा तक पहुंचाने के लिए कुशीनगर से ही वाहनों की व्यवस्था कराई जा रही है। पोस्टमार्टम चाहे कुशीनगर में हुआ हो या गोरखपुर में, शवों को सुरक्षित तरीके से बॉर्डर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी के तहत वाहनों की व्यवस्था की गई।

अब एक शव मोर्चरी में, शुक्रवार शाम पूरी होगी 72 घंटे की मियाद

सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि फिलहाल जिले में मंगलवार को बरामद एक शव मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। इस शव की 72 घंटे की अवधि शुक्रवार की शाम 5:15 बजे पूरी होगी। पुलिस की ओर से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। यदि निर्धारित अवधि तक पहचान नहीं हो पाती है तो नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि 72 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराकर शव को अगले दिन, शनिवार को नेपाल भेजने की तैयारी होगी। प्रशासन की प्राथमिकता शव की शिनाख्त कराने की है ताकि किसी परिवार को उसके अपने की जानकारी मिल सके और शव को नियमानुसार परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

सामान्य प्रश्न

कुशीनगर में अब तक कितने शव बरामद किए गए हैं?
कुशीनगर में अब तक 14 शव बरामद किए गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेपाल त्रासदी: बहकर आए 14 में से 13 शव पोस्टमार्टम के बाद भेजे गए नेपाल