नेपाल बाढ़ त्रासदी पर हरिद्वार में शोक सभा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में गोरखाली महिला कल्याण समिति ने नेपाल में आई बाढ़ की तबाही पर शोक सभा आयोजित की। इस दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। समिति ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्राकृतिक आपदा से उपजी समस्याओं पर चर्चा की।

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर हरिद्वार में शोक सभा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई तबाही पर हरिद्वार में गोरखाली महिला कल्याण समिति के लोगों ने शोक सभा आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

नेपाल की आपदा पर शोक

गोर्खाली महिला कल्याण समिति व गिरवर नाथ धर्मार्थ ट्रस्ट के बैनर तले ऋषिकुल स्थित श्याम सुंदर भवन में आयोजित शोक सभा में नेपाल की आपदा पर गहरा दुख जताया गया। गोरखाली महिला कल्याण समिति के संरक्षक पदम प्रसाद सुबेदी ने कहा कि भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से रसुवा नुवाकोट और धडिंग क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है। कई घर और अन्य निर्माण बहने से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना

अध्यक्ष पदमा पांडेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। गिरवर नाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी कमल खड़का और चंपा उपाध्याय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों के सामने रहने की जगह और सामान्य जीवन को दोबारा शुरू करने की चुनौती है। वहीं तनुजा पांडेय व रेखा शर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। शोक सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति देने की प्रार्थना कर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सामान्य प्रश्न

गोरखाली महिला कल्याण समिति ने शोक सभा कब आयोजित की?
गोरखाली महिला कल्याण समिति ने नेपाल में आई बाढ़ की तबाही पर शोक सभा आयोजित की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेपाल बाढ़ त्रासदी पर हरिद्वार में शोक सभा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि