नेपाल में तीन बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नेपाल के विभिन्न हिस्सों में बारिश के बाद सिंधुली, गोरखा और डडेलधुरा में तीन बड़ी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एनडीआरआरएमए ने निचले इलाकों में रहने वालों को विशेष ध्यान देने की अपील की है।

नेपाल में तीन बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर

नेपाल के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के बाद तीन बड़ी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। इसके कारण बुधवार को अधिकारियों ने इस हिमालयी देश के मध्य, पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया। जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग के अनुसार, दो सितंबर को सुबह छह बजे तक सिंधुली जिले में सुन कोशी नदी, गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी और डडेलधुरा में महाकाली नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर था। मार्स्यांगदी नदी में जलस्तर अब भी बढ़ रहा है। नदी में पानी का बहाव बढ़ने से बाढ़ का खतरा अधिक है।राष्ट्रीय

आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया इसलिए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया। विभाग ने इन नदियों के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने को कहा है क्योंकि बाढ़ का खतरा बना हुआ है। नेपाल में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है और काठमांडू समेत देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेपाल में तीन बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर