बाढ़ के बाद एआई से तैयार फर्जी तस्वीरों और वीडियो की भरमार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नेपाल में बाढ़ के बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाने के साथ-साथ गलत सूचनाओं से भी निपटना पड़ रहा है। सरकार ने 72 सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को आपत्तिजनक सामग्री हटाने का आदेश दिया है। नेपाल प्रेस काउंसिल ने बोटेकोशी घटना पर विशेष शिकायतों के लिए एक पोर्टल शुरू किया है ताकि लोग गलत सूचनाओं की रिपोर्ट कर सकें।

बाढ़ के बाद एआई से तैयार फर्जी तस्वीरों और वीडियो की भरमार

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल में बाढ़ के बाद देश राहत एवं बचाव अभियान के साथ-साथ गलत सूचनाओं की बाढ़ से भी जूझ रहा है। सोशल मीडिया पर फर्जी और कृत्रिम मेधा (एआई) से तैयार तस्वीरों एवं वीडियो की भरमार के बीच सरकार ने पिछले कुछ दिनों में 72 सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को आपत्तिजनक सामग्री हटाने का निर्देश दिया है। 'द काठमांडू पोस्ट' की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार देश के मीडिया नियामक 'नेपाल प्रेस काउंसिल' ने भोटेकोशी घटना पर विशेष शिकायतें नाम से एक पोर्टल शुरू किया है, जिसके जरिये आम लोग आपदा से संबंधित गलत सूचना और आपत्तिजनक दृश्य सामग्री की शिकायत कर सकते हैं।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब सोशल मीडिया मंचों पर हिमालयी देश में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही दिखाने का दावा करने वाले नाटकीय वीडियो और तस्वीरें बड़ी संख्या में प्रसारित हो रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाढ़ के बाद एआई से तैयार फर्जी तस्वीरों और वीडियो की भरमार