शिक्षा से बौद्धिक क्षमता का होता विकास
हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
सीतामढ़ी में राम सकल सिंह साइंस कॉलेज में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शिक्षकों ने एनईपी 2020 के तहत उच्च शिक्षा को बहुविषयक और कौशल आधारित बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. ज्ञानशेखर ने विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम के महत्व को बताते हुए वैज्ञानिक शिक्षा के माध्यम से छात्रों के बौद्धिक विकास के अवसरों की चर्चा की।

सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत उच्च शिक्षा को बहुविषयक, लचीला, कौशल-आधारित और अनुसंधान उन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया गया है। यह बात गुरुवार को राम सकल सिंह साइंस कॉलेज में विज्ञान संकाय द्वारा आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मो. असगर ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ज्ञानशेखर ने एनईपी 2020 पर आधारित विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रयोग, गहन अवलोकन, विश्लेषण और प्रमाण-आधारित निष्कर्ष निकालने का भरपूर अवसर मिलता है, जिससे उनका बौद्धिक विकास तेजी से होता है।

