दरवाजे पर बैठी महिला को लात-घूसों से पीटा
हिन्दुस्तान, बांदा
बांदा के उमरहनी गांव में दो लोगों ने एक महिला को लात-घूंसों से पीटा। पीड़िता कोमल यादव ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं, झंझरी पुरवा गांव की सपना वर्मा को भी पुरानी रंजिश के चलते हमले का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

बांदा। बबेरू कोतवाली के उमरहनी गांव में शाम को दरवाजे पर बैठी महिला को दो लोगों ने लात-घूसों से जमकर पीटा। गांव निवासी देशराज की पत्नी कोमल यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पड़ोसी होरीलाल व मोहित यादव ने पहले पिता के बारे में पूछा। फिर गाली-देते हुए मारपीट की। परिजनों के ललकारने पर जाान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गंदे आरोप लगा युवती व उसके पति को पीटाबांदा। जसपुरा थाने के झंझरी पुरवा गांव निवासी सपना वर्मा पत्नी दिनेश ने पुरानी रंजिश में गांव के दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। कहा कि गांव के मनोज वर्मा व हरिपाल वर्मा ने दो माह पहले उसके साथ मारपीट की थी।
भयवश उसने तहरीर नहीं दी। आठ अगस्त को भी शाम को उसके पति के साथ गाली-गलौज की और धमकाया। गंदे-गंदे आरोप लगाया। पुलिस ने मनोज व हरिपाल के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।


