अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर दी बधाई
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
अम्बेडकरनगर की नेहा खान को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। मोहम्मद रजा खान ने बताया कि नेहा लंबे समय से संगठन में कार्य कर रही हैं और उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।
अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर दी बधाई
अम्बेडकरनगर। जनपद निवासी नेहा खान को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद रजा खान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। मोहम्मद रजा खान ने कहा कि नेहा खान लंबे समय से संगठन में निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। बता दें कि नेहा खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री भी हैं।


