ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशउड़ानों में लापरवाही : देसी कंपनियों के नए विदेशी रूट खोलने पर संकट

उड़ानों में लापरवाही : देसी कंपनियों के नए विदेशी रूट खोलने पर संकट

घरेलू उड़ानों में सामने आईं गंभीर लापरवाही घरेलू कंपनियों के विदेशी उड़ानों के सपनों पर भारी पड़ सकती  हैं। आशंका है कि इन घटनाओं के बाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा ऑडिट एजेंसियां भारत की सुरक्षा...

उड़ानों में लापरवाही : देसी कंपनियों के नए विदेशी रूट खोलने पर संकट
नई दिल्ली, स्कन्द विवेकMon, 22 Oct 2018 05:39 AM
ऐप पर पढ़ें

घरेलू उड़ानों में सामने आईं गंभीर लापरवाही घरेलू कंपनियों के विदेशी उड़ानों के सपनों पर भारी पड़ सकती  हैं। आशंका है कि इन घटनाओं के बाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा ऑडिट एजेंसियां भारत की सुरक्षा ग्रेंडिंग में कमी कर सकती हैं। ऐसा हुआ तो विदेशी उड़ानों खासकर पश्चिमी देशों में भारतीय विमानों की उड़ान मुश्किल होगी। सूत्रों के मुताबिक, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की टीम इसी महीने भारत पहुंचने वाली है। दरअसल, एक तरफ एयर इंडिया और जेट एयरवेज गंभीर वित्तीय संकट में हैं।

वहीं तीन महीने में तीन गंभीर लापरवाही सामने आई हैं। इससे भारत को श्रेणी-2 के देशों में डाला जा सकता है। ऐसा हुआ तो भारत की विमानन कंपनियां पहले से चल रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें तो जारी रख सकेंगी, लेकिन नए रूट पर उड़ान नहीं भर सकेंगी। इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इजाफे की तैयारी कर रहीं कंपनियों इंडिगो, स्पाइसजेट की योजना खटाई में पड़ सकती है। 

 

सूचना नहीं देने के 60% आधार आरटीआई ऐक्ट में ही नहीं - रिपोर्ट

मंत्रालय ने कड़े कदम उठाए तो राहत संभव

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकार किया कि मंत्रालय स्थिति को लेकर्र ंचतित है। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा ऑडिट को तैयार करने का निर्देश दिया है। यह रिपोर्ट तैयार है, जिसे इसी सप्ताह जारी किया जाएगा। इन उपायों को देखने के बाद भारत की ग्र्रेंडग घटने का खतरा नहीं रहेगा। 

इन घटनाओं से संकट

- 03 अगस्त 2018 : जेट एयरवेज के विमान ने रियाद एयरपोर्ट पर रनवे की जगह टैक्सी-वे के जरिए उड़ान भरने की कोशिश की। 

- 20 सितंबर 2018 : मुंबई से जयपुर के जेट एयरवेज विमान के सदस्य प्रेशर बटन को दबाना भूल गए थे। यात्रियों की नाक से खून आया।

- 12 अक्टूबर 2018 : 130 यात्रियों को लेकर त्रिची से दुबई के लिए उड़ान भरते वक्त एयर इंडिया का विमान दीवार से टकरा गया। 

-15 अक्टूबर 2018 : एयर इंडिया के विमान से 53 वर्षीय क्रू सदस्य विमान का दरवाजा बंद करते हुए विमान से नीचे गिर पड़ीं। 

रेहड़ी-खोमचे वालों पर भी अब खाद्य सुरक्षा का शिकंजा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें