थाने पर लापरवाही, पुलिस महकमे की करा रहे किरकिरी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में पुलिस थानों पर लापरवाही से पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है। दो थानेदारों की लापरवाही के कारण एसपी को उच्च न्यायालय में पेश होना पड़ा। गौरीबाजार मामले में थानेदार के वेतन से 65 हजार रुपये वसूली का आदेश दिया गया। यह स्थिति पुलिस विभाग के अनुशासन और सिस्टम पर सवाल उठा रही है।

थाने पर लापरवाही, पुलिस महकमे की करा रहे किरकिरी

देवरिया, निज संवाददाता। जिले के थानों पर बरती जा रही लापरवाही से पुलिस महकमे की किरकिरी हो रही है। सिस्टम खराब होने की भी जानकारी जिम्मेदारों के न देने के चलते अधिकारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो थानेदारों की लापरवाही का खामियाजा एसपी को उच्च न्यायालय में पेश होकर भुगतना पड़ा है। उधर गौरीबाजार प्रकरण में तत्कालीन थानेदार के वेतन से 65 हजार रुपये की वसूली की विभाग की तरफ से तैयारी है। पुलिस महकमे में अनुशासन सबसे ऊपर है। साथ ही इसका सिस्टम सबसे ज्यादा मजबूत माना जाता है। लेकिन इन दिनों थाने के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा एसपी को भुगतना पड़ रही है।

अप्रैल माह में एक सेना जवान ने भलुअनी थाने में बैठाने की बात कही। एसपी व डीएम से शिकायत करने के बाद उच्च न्यायालय पहुंच गया। हाईकोर्ट ने थाने में बैठाने के मामले में सख्ती बरती और सीसी फुटेज तलब किया, पुलिस की तरफ से जवाब दिया गया कि सीसी कैमरा बंद था, जनरेटर व सोलर पैनल तथा बिजली खराब थी। मामला इतना तूल पकड़ा कि थानेदार को पुलिस लाइन जाना पड़ा और एसपी को उच्च न्यायालय में पेश होना पड़ा। इस बीच एक नया मामला गौरीबाजार थाने का आ गया। जिसमें अप्रैल माह में कुछ लोगों को हत्या के मामले में 10 दिनों तक थाने में बैठाने की बात कही गई है। यह भी मामला उच्च न्यायालय चला गया। बुधवार को उच्च न्यायालय ने सुनवाई की और एसपी से सीसी फुटेज मांगा तो खराब बताया गया। इस पर न्यायालय ने नाराजगी जाहिर की और थानेदार से 65 हजार रुपये वसूली के निर्देश दिए गए। अब तत्कालीन थानेदार से रुपये की वसूली होगी। लोगों का कहना है कि कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही से विभाग की किरकिरी हो रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsथाने पर लापरवाही, पुलिस महकमे की करा रहे किरकिरी