फफकते हुए मां बोली-सीएचसी में इलाज मिलता तो बच जाती मासूम

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

फालोअप -22 दिन की बच्ची को सांप ने डसा था -परिजनों ने सीएचसी से सिविल

फफकते हुए मां बोली-सीएचसी में इलाज मिलता तो बच जाती मासूम

सांप के डसने से 22 दिन की मासूम बच्ची की मौत के मामले में परिजनों ने सीएचसी स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मां पूजा का कहना है कि समय पर सीएचसी में इलाज मिल जाता तो बच्ची की जान बच सकती थी। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। निगोहां के उदयपुर निवासी दिलीप फास्ट फूड का ठेका लगाते हैं। उनकी पत्नी पूजा के मुताबिक, गुरुवार रात दो बजे वह 22 दिन की बच्ची के साथ बेड पर सो रही थीं। इस दौरान सांप ने बच्ची के हाथ में डस लिया था।

आरोप हैं कि वह बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचीं। मैटरनिटी विंग से लेकर इमरजेंसी तक इलाज के लिए भटकती रहीं। कई बार गुहार लगाने के बावजूद बच्ची का इलाज नहीं मिला था। उन्हें सिविल अस्पताल रेफर करने का कागज थमा दिया गया था।परिजनों का आरोप है कि सिविल अस्पताल में भी उन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया। पहले बच्ची को मृत घोषित किया गया, बाद में ईसीजी की पर्ची देकर झलकारी बाई अस्पताल भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मां ने फफकते हुए सीएचसी स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। समाजसेवी अभयकांत दीक्षित ने तीनों अस्पतालों की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डिप्टी सीएम से शिकायत करने की बात कही। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने सीएचसी अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफफकते हुए मां बोली-सीएचसी में इलाज मिलता तो बच जाती मासूम