नीट परीक्षा को लेकर दिए विशेषज्ञ टिप्स

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में 21 जून को होने वाले NEET की पुनः परीक्षा से पहले छात्रों में तनाव बढ़ रहा है। भौतिक विज्ञान के प्रो. आशीष कुमार पोरवाल ने सलाह दी है कि स्टैमिना बढ़ाने के लिए वास्तविक परीक्षा की तरह मॉक टेस्ट किया जाए, साथ ही 7-8 घंटे की नींद और ध्यान ज़रूरी है।

नीट परीक्षा को लेकर दिए विशेषज्ञ टिप्स

देहरादून। 21 जून को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की दोबारा परीक्षा को लेकर छात्रों में बढ़ते तनाव और घबराहट के बीच विशेषज्ञों ने अहम सलाह दी है। अन्वेशिका एजुकेशनल ट्रस्ट इंडिया के सीईओ और भौतिक विज्ञान के प्रो. आशीष कुमार पोरवाल ने कहा कि महीनों की कड़ी मेहनत के बाद परीक्षा को लेकर घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन यदि इसे सही तरीके से प्रबंधित न किया जाए तो यह छात्रों की एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। प्रो. पोरवाल ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे अपने दिमाग और शरीर को वास्तविक परीक्षा के माहौल में ढालने के लिए ठीक उसी समय (दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक) मॉक टेस्ट दें।

यह प्रक्रिया छात्रों का स्टैमिना और आत्मविश्वास बढ़ाएगी। इसके अलावा, उन्होंने मानसिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद, नियमित ध्यान (मेडिटेशन) और गहरी सांस लेने की सलाह दी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें