NEET-PG काउंसलिंग मामला: रेजिडेंट डॉक्टरों से मिले स्वास्थ्य मंत्री मांडविया, बोले- हम मजबूर हैं लेकिन जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Dec 28, 2021 05:53 pm ISTAmit Kumar लाइव हिन्‍दुस्‍तान, नई दिल्ली
share

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को NEET PG काउं​सलिंग में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए,...

NEET-PG काउंसलिंग मामला: रेजिडेंट डॉक्टरों से मिले स्वास्थ्य मंत्री मांडविया, बोले- हम मजबूर हैं लेकिन जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को NEET PG काउं​सलिंग में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, मांडविया ने कहा कि सरकार काउंसलिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में असमर्थ है क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसकी सुनवाई की जा रही है। मामले पर सुनवाई 6 जनवरी को होनी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार अपनी रिपोर्ट शीर्ष अदालत को तारीख से पहले सौंप देगी और उम्मीद है कि जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक के बाद क्या बोले डॉक्टर

समाचार एजेंसी एएनआई ने फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA), दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. मनीष के हवाले कहा, "हम वापस सफदरजंग अस्पताल जा रहे हैं जहां सभी डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्री के साथ जो भी बातचीत हुई है वो हम डॉक्टरों के सामने रखेंगे। आगे जो भी फैसला होगा वो सब मिल कर लेंगे।" इससे पहले मांडविया ने विरोध करने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों से आग्रह कि वे जनहित में अपना विरोध खत्म करें।

डॉक्टरों और पुलिस के बीच हुई थी झड़प

सोमवार को बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया और इसी दौरान सड़कों पर पुलिस और डॉक्टरों के बीच खूब झड़प हुई। दोनों पक्षों की ओर से दावा किया गया कि उनकी तरफ के कई लोग घायल हुए हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपना आंदोलन तेज करते हुए सोमवार को सांकेतिक रूप से मार्च निकाला। विवाद बढ़ता देख स्वास्थ्य मंत्री ने मोर्चा संभाला और मंगलवार को डॉक्टरों के साथ बैठक की। 

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया खेद

बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "6 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई है। इससे पहले भारत सरकार की ओर से हम सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट जमा कर देंगे। हमारे डॉक्टर कल जब धरना दे रहे थे तब उनके साथ पुलिस की ओर से दुर्व्यवहार हुआ हो तो उसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। मैं सभी डॉक्टरों से अपेक्षा करता हूं कि कोविड के संकट में हमारे देश के नागरिकों, मरीजों को दिक्कत न हो उसके लिए अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लें।’
 

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।