पीजी करने के इच्छुक सरकारी डॉक्टर 15 तक लें एनओसी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

-महानिदेशक प्रशिक्षण ने सभी अपर निदेशकों-सीएमओ और सीएमएस को जारी किए निर्देश

पीजी करने के इच्छुक सरकारी डॉक्टर 15 तक लें एनओसी

नीट पीजी-2026 के तहत मेडिकल कॉलेजों के पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को 15 अक्तूबर तक स्वास्थ्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। महानिदेशालय की ओर से इसे लेकर सोमवार को पत्र जारी कर दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि एनओसी जारी करने में कोई कोताही न बरती जाए। एनओसी के लिए आवेदन का प्रारूप भी जारी किया गया है। इस प्रारूप के अनुसार जानकारी भरकर डॉक्टरों को 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।महानिदेशक (प्रशिक्षण) डा. रंजना खरे ने इस संबंध में सोमवार को मंडलीय अपर निदेशकों, सभी सीएमओ के अलावा अस्पतालों के अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र भेजा है।

इसमें कहा गया है कि सरकारी सेवा में कार्यरत ऐसे सभी डॉक्टरों के आवेदन और दस्तावेजों की जांच कर उन्हें समय से एनओसी जारी कर दी जाए ताकि उनके दाखिले में कोई दिक्कत न हो। बता दें कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों को नीट पीजी में वेटेज दिया जाता है। इस वेटेज के साथ काउंसलिंग में विभाग की एनओसी जरूरी है। एनओसी न होने पर दाखिला लटक सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीजी करने के इच्छुक सरकारी डॉक्टर 15 तक लें एनओसी