ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकेंद्र ने फैसला बदला: NEET साल में एक बार ही होगा

केंद्र ने फैसला बदला: NEET साल में एक बार ही होगा

नीट-यूजी की परीक्षा इस साल भी एक बार ही होगी, पिछले साल के पैटर्न पेन-पेपर माध्यम पर ही इसे आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुरोध के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने साल में दो...

केंद्र ने फैसला बदला: NEET साल में एक बार ही होगा
नई दिल्ली| विशेष संवाददाताTue, 21 Aug 2018 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

नीट-यूजी की परीक्षा इस साल भी एक बार ही होगी, पिछले साल के पैटर्न पेन-पेपर माध्यम पर ही इसे आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुरोध के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने साल में दो बार परीक्षा कराने के प्रस्ताव को वापस ले लिया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से मंगलवार को जारी परीक्षा कार्यक्रम में यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुरोध किया था कि पिछले साल जिस पैटर्न पर नीट की परीक्षा हुई थी, उसी पैटर्न पर इस साल भी परीक्षा हो। इसे स्वीकार करते हुए इस साल भी नीट की एकल परीक्षा पेन-पेपर पद्धति में आयोजित करने का फैसला किया गया है। परीक्षा उन्हीं भाषाओं में कराई जाएग जिनमें यह पिछले वर्ष आयोजित हुई थी।

JEE, NEET और UGC NET का शेड्यूल जारी, NTA आयोजित करेगी सभी परीक्षाएं

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अरुण सिंघल ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि एक वर्ष में दो बार परीक्षा करने का प्रस्ताव अच्छा है, लेकिन नीट अभी नई परीक्षा व्यवस्था है। ऐसे में इसमें अभी बदलाव करना ठीक नहीं होगा। एक बार यह पूरी तरह से स्थापित हो जाए, फिर साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने के बारे में फैसला किया जाएगा।

नीट के अलावा अन्य परीक्षाएं यूजीसी-नेट, जेईई, सीमैट और जीपैट कंप्यूटर के जरिए आयोजित की जाएंगी। एनटीए ने इन परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।  

JEE एग्जाम पैटर्न में नहीं होगा कोई बदलाव, IIT में जारी रहेंगे BTech कोर्स

कौन सी परीक्षा कब-

परीक्षा का नाम    पंजीकरण        परीक्षा            परिणाम
यूजीसी नेट        1 से 30 सितंबर 2018    9 से 23 दिसंबर 2018    10 जनवरी 2019
जेईई मेन 1        1 से 30 सितंबर 2018    6 से 20 जनवरी 2019    31 जनवरी 2019
जेईई मेन 2        8 फरवरी से 7 मार्च 2019    6 से 20 अप्रैल 2019    30 अप्रैल 2019
सीमैट-जीपैट         1 से 30 नवंबर 2018    28 जनवरी 2019    10 फरवरी 2019
नीट-यूजी        1 से 30 नवंबर 2018    5 मई 2019        5 जून 2019

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें