ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअपनी भाषा का प्रचार करना समय की मांग : नायडू

अपनी भाषा का प्रचार करना समय की मांग : नायडू

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अंग्रेजी-माध्यम शिक्षा के अनिवार्य होने की धारणा को खारिज करने की मांग करते हुए शुक्रवार को कहा कि ना ही उन्होंने और ना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कान्वेंट से...

अपनी भाषा का प्रचार करना समय की मांग : नायडू
एजेंसी,मुंबईSat, 29 Sep 2018 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अंग्रेजी-माध्यम शिक्षा के अनिवार्य होने की धारणा को खारिज करने की मांग करते हुए शुक्रवार को कहा कि ना ही उन्होंने और ना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कान्वेंट से पढ़ाई की है। उन्होंने कहा, अपनी भाषा का प्रचार करना समय की मांग है क्योंकि संस्कृति और भाषा एकसाथ चलती हैं। इससे आप आम लोगों को और बेहतर तरह से समझ पाते हैं।

हमेशा क्षेत्रीय भाषाओं को बचाने की आवश्यकता पर जोर देने वाले नायडू ने कहा कि मातृभाषा आंखों की तरह होती हैं और अन्य भाषाएं चश्मे की तरह। महान गायिका एम एस सुब्बुलक्ष्मी की 102 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में युवा गायकों को सम्मानित करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि विदेशी नेता (अंग्रेजी ना बोलने वाले देशों के) भारत आ कर अंग्रेजी में बात नहीं करते बल्कि वे इंटरप्रेटर का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी-माध्यम की शिक्षा की अनिवार्यता पर बात की जाती है पर क्या यह किसी के व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा, आप से यह किसने कहा? क्या पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई की थी? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कान्वेंट स्कूल गए थे। मैं भी कॉन्वेंट स्कूल नहीं गया लेकिन भारत का उप राष्ट्रपति हूं। नायडू ने कहा, अंग्रेजी सीखना उपयोगी है, लेकिन अपनी मातृभाषा ना भूलें। यह मेरी सभी भारतीयों को सलाह है। 

सबरीमालाः सदियों पुरानी परंपरा टूटेगी! कौन थे अयप्पा, जानें सब कुछ

'मैं बताऊंगा नहीं, जवान के साथ बर्बरता का बदला ले लिया गया है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें