रिजवानुल्लाह अंसारी अध्यक्ष और नीरज सिंह मंत्री बने

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) की कार्यकारी बैठक हुई जिसमें आउटडोर वाराणसी शाखा के रिक्त पदों पर नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। रमेश मीना को मंडल पदाधिकारी बनाया गया और रिजवानुल्लाह अंसारी को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों के नाम भी घोषित किए गए।

 रिजवानुल्लाह अंसारी अध्यक्ष और नीरज सिंह मंत्री बने

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) की कार्यकारिणी की बैठक लहरतारा स्थित मंडल कार्यालय में शुक्रवार को हुई। इस दौरान आउटडोर वाराणसी शाखा के रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारी मनोनीत किए गए। निवर्तमान अध्यक्ष रमेश मीना को मंडल पदाधिकारी बनाए जाने पर रिजवानुल्लाह अंसारी को अध्यक्ष बनाया गया और शाखा मंत्री प्रदीप कुमार सिंह के अस्वस्थ होने के कारण नीरज कुमार सिंह को इस पद की जिम्मेदारी दी गई। मंडल मंत्री एनबी सिंह की देखरेख में चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सर्वजीत मिश्रा, अमरपाल सिंह और पीयूष गौड़ बने। संयुक्त शाखा मंत्री प्रदीप कुमार सिंह, धर्मेन्द्र पासवान और नीरज कुमार सिंह, सहायक मंत्री राघवेंद्र सिंह एवं अजय कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री ताम्रध्वज सिंह, प्रतीक कुमार तथा सुजीत कुमार के साथ ही कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आरके पूर्वे को मिली।

बैठक में मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह, संयुक्त मंडल मंत्री चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सहायक मंडल मंत्री दिवाकर प्रताप शाही आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरिजवानुल्लाह अंसारी अध्यक्ष और नीरज सिंह मंत्री बने