नागालैंड में भी फंसा पेंच? NDPP-BJP ने अभी तक नहीं पेश किया सरकार बनाने का दावा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

रियो ने सरकार गठन पर राय जानने के लिए पार्टी प्रमुख के कार्यालय में एनडीपीपी के नये विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की।एनडीपीपी के सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर विधायक सरकार गठन तक एक साथ रह रहे हैं।

नागालैंड में भी फंसा पेंच? NDPP-BJP ने अभी तक नहीं पेश किया सरकार बनाने का दावा

60 सीटों वाली नागालैंड विधानसभा के लिए हुए चुनाव में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन ने 37 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। नतीजों की घोषणा के 2 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इस गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। दोनों दलों के सूत्रों ने कहा कि उनके विधायक सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ एक संयुक्त बैठक करना चाहते हैं। 

आपको बता दें कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा। रियो ने सरकार गठन पर राय जानने के लिए पार्टी प्रमुख के कार्यालय में एनडीपीपी के नये विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की। एनडीपीपी के सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर नवनिर्वाचित विधायक सरकार गठन तक एक साथ रह रहे हैं। 

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के विधायक रविवार तक एक समन्वय बैठक करेंगे, जिसके बाद एनपीपीपी के विधायकों के साथ एक संयुक्त बैठक होगी। 

नगालैंड में 60-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार को हुआ था, जबकि नतीजों की घोषणा गुरुवार को की गई थी। इसमें 37 सीट एनडीपीपी-भाजपा के चुनाव-पूर्व गठबंधन ने जीती, जिनमें से एनडीपीपी ने 25 और भाजपा ने 12 सीटें हासिल की।  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सात सीट, एनपीएफ ने पांच और नगा पीपुल्स फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और आरपीआई (आठवले) ने दो-दो सीट जीती। जनता दल (यूनाइटेड) ने एक सीट, जबकि चार निर्दलीय जीते हैं। 

आपको बता दें कि 2018 के चुनाव में एनडीपीपी को 18 सीटें, जबकि भाजपा को 12 सीटें हासिल हुई थी। इस चुनाव में एनडीपीपी का प्रदर्शन सुधरा है। वहीं, बीजेपी का पुराना प्रदर्शन जारी रहा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें