राजग का विपक्ष पर पलटवार, कांग्रेस ने चुनाव आयुक्तों का किया राजनीतिक उपयोग

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजग का विपक्ष पर पलटवार, कांग्रेस ने चुनाव आयुक्तों का किया राजनीतिक उपयोग-------------------------------केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल व राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस को याद दिलाया इतिहास...

 राजग का विपक्ष पर पलटवार, कांग्रेस ने चुनाव आयुक्तों का किया राजनीतिक उपयोग

राजग का विपक्ष पर पलटवार, कांग्रेस ने चुनाव आयुक्तों का किया राजनीतिक उपयोग------------------------------ -केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल व राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस को याद दिलाया इतिहास

-कांग्रेस ने चुनाव आयुक्तों को बाद में सांसद, मंत्री और राज्यपाल तक बनाया

-----------------------------------

राजग का कांग्रेस पर पलटवार

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर भाजपा के साथ राजग ने पलटवार करते हुए उसे पूर्व में चुनाव आयुक्तों के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाया है। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल व जद यू नेता केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास चुनाव आयुक्तों को पद से हटने के बाद सांसद, मंत्री, राज्यपाल जैसे पदों से नवाजने का रहा है, इससे कोई भी समझ सकता है कि उसने क्या लाभ लिया होगा। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी पर राजनीतिक नौटंकी करने व देश में अराजकता फैलाने का भी आरोप लगाया है।

चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों पर आरोप

भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए पीयूष गोयल ने कांग्रेस पार्टी को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है, लेकिन अपने काम को, अपने ट्रैक रिकॉर्ड को पूरी तरह नजरअंदाज करती है। राहुल गांधी अपनी पार्टी के इतिहास पर नजर डालें तो देखेंगे कि मुख्य चुनाव आयुक्त रहे टी एन शेषन को टिकट देकर लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव उम्मीदवार बनाया था। एक और मुख्य चुनाव आयुक्त एम एस गिल को पद पर रहते पद्म विभूषण दिया और बाद में सांसद व केंद्रीय मंत्री बनाया। दो मुख्य चुनाव आयुक्तों को गवर्नर भी बनाया था।

गोयल ने कहा कि टीकाराम मीणा केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी थे। एक साल बाद उन्हें कांग्रेस के राजस्थान मेनिफेस्टो की टीम शामिल किया गया। मई 2026 के दौरान रतन यू केलकर केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी थे। केरल में चुनाव होने के बाद तुरंत ही मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने रतन यू केलकर को अपना चीफ सेक्रेटरी बना दिया। क्या यह राजनीतिक रोटियां सेंकना नहीं है कि आप चुनाव में मदद कीजिए और हम आपको पद पर नियुक्त कर देंगे?

नोटंकी कर अराजकता फैलाने की हो रही है कोशिश- ललन सिंह

----------------------------------------

संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव का आरोप

जदयू नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से इस देश में जिस तरह से नौटंकी और ड्रामा कर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। देश में संविधान सर्वोपरि है, परिवार सर्वोपरि नहीं है। कांग्रेस के लिए परिवार सर्वोपरि है और परिवार को आगे बढ़ाने के लिए वे संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। क्या आज तक देश के इतिहास में ऐसा हुआ है कि किसी राजनीतिक दल ने सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रदर्शन किया हो? आप याचिका दायर नहीं कर सकते, और सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जाए, लेकिन यह मोदी का शासनकाल है और यहां दबाव काम नहीं करता।

दादी की राह पर राहुल

----------------------

ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अपनी दादी के पदचिन्हों पर चल रहे हैं और वे कांग्रेस पार्टी को 1974-75 के दौर में ले जाना चाहते हैं। जब सभी के मौलिक अधिकार समाप्त कर दिए गए थे। लाखों लोग जेल में थे। जिस तरह उनकी दादी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरे देश में आपातकाल लगा दिया, उसी तरह राहुल गांधी आज सत्ता पाने के लिए अराजकता की स्थिति पैदा करना चाह रहे हैं।

--------------------------

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कांग्रेस पर चुनाव आयुक्तों के संबंध में क्या आरोप लगाया गया?−
पीयूष गोयल और ललन सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पद से हटने के बाद पूर्व चुनाव आयुक्तों को सांसद, मंत्री और राज्यपाल जैसे पद दिए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराजग का विपक्ष पर पलटवार, कांग्रेस ने चुनाव आयुक्तों का किया राजनीतिक उपयोग