एनडीए-सीडीएस की परीक्षा आज, आधे घंटे पहले बंद होगी एंट्री
एनडीए-सीडीएस की परीक्षा आज, आधे घंटे पहले बंद होगी एंट्रीमें होगी। पहली पाली में सुबह दस बजे से 12:30 बजे तक गणित और दूसरी पाली 2:00 बजे से 4:30 बजे त

एनडीए-सीडीएस की परीक्षा आज, आधे घंटे पहले बंद होगी एंट्री बरेली, मुख्य संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस और एनडीए की प्रवेश परीक्षा का 13 सितंबर को आयोजन होगा। एनडीए की परीक्षा 14 केंद्रों पर और सीडीएस की परीक्षा सात केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा।सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में होगी। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अंग्रेजी, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक सामान्य ज्ञान और चार बजे से छह बजे तक एलीमेंट्री मैथ्स की परीक्षा होगी। परीक्षा में 2400 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज में ब्लॉक ए, बी, सी, डी और ई के साथ ही बरेली इंटर कॉलेज और जीआईसी को केंद्र बनाया गया है।
एनडीए की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह दस बजे से 12:30 बजे तक गणित और दूसरी पाली 2:00 बजे से 4:30 बजे तक जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा। इसमें लगभग 6000 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एनडीए के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों की सूची में एसवी इंटर कॉलेज के दो ब्लॉक, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के दो ब्लॉक, इस्लामिया गर्ल्स, जीजीआईसी, शांति अग्रवाल, मौलाना आजाद, साहू गोपीनाथ, लायंस रुहेला, गुलाब राय, एमबी, कांति कपूर और रानी महालक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज का नाम शामिल है। अभ्यर्थी अपने साथ वैध एडमिट कार्ड और एक फोटोयुक्त पहचान पत्र जरूर रखें। फूलप्रूव परीक्षा के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मुन्ना भाईयों की धरपकड़ के लिए विशेष कवायद की गई है। सभी केंद्रों पर निरीक्षण अधिकारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में अस्त्र-शस्त्र, अग्नेयास्त्र, धारदार हथियार और लाठी-डंडे ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश भी निषिद्ध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास ईंट-पत्थर या अन्य फेंकने योग्य वस्तुएं एकत्र करने तथा पांच या अधिक लोगों के समूह में एकत्र होने पर भी रोक रहेगी।

