एनसीआर के अफसरों को आईआईएम कलकत्ता में प्रशिक्षण का मौका

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में, एनसीआर के ग्रुप-ए अधिकारियों को आईआईएम कलकत्ता के एक वर्षीय सार्वजनिक नीति और प्रबंधन कार्यक्रम में प्रशिक्षण का अवसर मिला है। रेलवे बोर्ड ने सभी संबंधित इकाइयों को पत्र लिखकर योग्य अधिकारियों से आवेदन मांगें हैं। यह कार्यक्रम 18 जुलाई से शुरू होगा और इसमें ऑनलाइन और कैंपस प्रशिक्षण शामिल हैं।

एनसीआर के अफसरों को आईआईएम कलकत्ता में प्रशिक्षण का मौका

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के ग्रुप-ए अधिकारियों को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता के एक वर्षीय एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट (ईपीपीपीएम) में प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी रेलवे जोन, कोर इलाहाबाद, उत्पादन इकाइयों और प्रशिक्षण संस्थानों को पत्र जारी कर पात्र अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं।यह एक वर्ष का हाइब्रिड प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत 18 जुलाई से होगी। इसमें ऑनलाइन कक्षाओं के साथ कैंपस मॉड्यूल भी शामिल होंगे, जिससे अधिकारी अपनी वर्तमान तैनाती पर रहते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने सभी संबंधित इकाइयों से पात्र अधिकारियों के आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत भेजने को कहा है।

चयन के बाद अधिकारी इस कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।