ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमहाराष्ट्र चुनाव: रात को डेढ़ बजे NCP सांसद उदयन का पार्टी से इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

महाराष्ट्र चुनाव: रात को डेढ़ बजे NCP सांसद उदयन का पार्टी से इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को शनिवार को बड़ा झटका लगा जब उसके नेता छत्रपति शिवाजी के वशंज उदयनराजे भोंसले ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम...

महाराष्ट्र चुनाव: रात को डेढ़ बजे NCP सांसद उदयन का पार्टी से इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबईSat, 14 Sep 2019 10:41 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को शनिवार को बड़ा झटका लगा जब उसके नेता छत्रपति शिवाजी के वशंज उदयनराजे भोंसले ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भोंसले शनिवार सुबह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के अलावा अन्य नेता मौजूद थे। महाराष्ट्र में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।

भोंसले सतारा सीट से लोकसभा सांसद थे और उन्होंने आज करीब डेढ़ बजे रात में ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद शाह ने ट्वीट कर कहा, “आज शिव छत्रपति, जिन्होंने स्वदेश और स्वधर्म के लिए कठिन से कठिन समय में एक बहुत बड़ा वैचारिक आंदोलन शुरू किया और संघर्ष करके स्वराज की स्थापना की, उनके वंशज उदयनराजे जी भाजपा में आये हैं। मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकतार्ओं की ओर से इनका हार्दिक स्वागत करता हूं।”

उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से जो परिणाम आए थे, उससे भी अच्छे परिणाम विधानसभा चुनाव में आएंगे। महाराष्ट्र का खोया हुआ गौरव लौटाने का काम देवेंद्र फडणवीस जी की सरकार ने किया है। महाराष्ट्र की जनता मोदी जी के साथ 2014 से ही मन से जुड़ी है और 2019 में भी इसकी पुनरावृत्ति वहां हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा में भाजपा पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी और हमारा गठबंधन तीन चौथाई से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।”

पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा से सांसद भोंसले ने 12 सितंबर (गुरुवार) को पुणे में राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी, जिसके बाद राकांपा से इस्तीफा देने का उनका रास्ता साफ हो गया था। भोंसले ने शरद पवार से मिने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा था, ''मुझे आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिली। मेरे लिए उसी प्यार और आशीर्वाद को हमेशा बनाए रखियेगा"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें