ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशNCP के लिए 2004 का चुनाव साबित हुआ था मील का पत्थर, जानिए अब तक का राजनीतिक ग्राफ

NCP के लिए 2004 का चुनाव साबित हुआ था मील का पत्थर, जानिए अब तक का राजनीतिक ग्राफ

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में हैं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा हुआ है। जिसके...

NCP के लिए 2004 का चुनाव साबित हुआ था मील का पत्थर, जानिए अब तक का राजनीतिक ग्राफ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 18 Oct 2019 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में हैं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा हुआ है। जिसके अनुसार दोनों ही राज्य की 288 में से 125-125 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। लेकिन आज हम आपको महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक ग्राफ क्या रहा है और पार्टी को कब नुकसान हुआ और कब पार्टी अपने चरम पर थी। 

आंकड़ों पर नजर डाले तो 1999 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 223 सीटों से चुनाव लड़ा था जिसमें से 58 सीटों पर जीत मिली थी। इस साल एनसीपी को कुल 22.60 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद 2004 के चुनाव में पार्टी को तेजी से आगे बढ़ी और पहले से कम सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन जीत ज्यादा सीटों पर मिली। 2004 में एनसीपी ने 124 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें से 71 सीटों पर जीत मिली थी। 

इसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 113 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जिसमें से 62 सीटों पर जीत मिली। मतलब पहले की तुलना में थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद 2014 के चुनाव में पार्टी ने 278 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जिसमें मात्र 41 सीटों पर ही जीत मिली। वोट प्रतिशत भी गिरकर 17.24 पर आ गया। अब देखना है कि इस बार पार्टी का राजनीतिक ग्राफ क्या रहता है और कितने सीटों पर जीत मिलती हैं। बता दें कि इस पार्टी के मुखिया शरद पवार हैं।

महाराष्ट्र विधानससभा के चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक ग्राफ

1999
सीटों पर चुनाव लड़ा - 223
सीटों पर निर्वाचित - 58
वोट% - 22.60

2004
सीटों पर चुनाव लड़ा - 124
सीटों पर निर्वाचित - 71

2009
सीटों पर चुनाव लड़ा - 113
सीटों पर निर्वाचित - 62

2014
चुनाव लड़ा - 278
सीटों पर निर्वाचित - 41
वोट प्रतिशत- 17.24

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें