एनसीएलटी ने दो ई-सेवाएं शुरू कीं
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने ई-निरीक्षण और ई-प्रमाणित प्रति सेवाओं की शुरुआत की। यह सेवाएं वकीलों और अन्य संबंधित पक्षों को न्यायिक रिकॉर्ड तक तेजी से पहुंच प्रदान करेंगी। एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने इन सेवाओं का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने बुधवार को ई-निरीक्षण और ई-प्रमाणित प्रति सेवाएं शुरू कीं, जिससे संबंधित पक्षों को न्यायिक रिकॉर्ड और प्रमाणित प्रतियों तक तेजी से पहुंच मिल सकेगी। एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन सेवाओं की शुरुआत की। ग्रेवाल ने कहा कि इन दोनों सेवाओं का उद्देश्य वकीलों, वादियों और अन्य संबंधित पक्षों को न्यायिक रिकॉर्ड और प्रमाणित प्रतियों तक सुविधाजनक तथा तेजी से पहुंच उपलब्ध कराना है। आधिकारिक बयान के अनुसार, ये सेवाएं न्यायाधिकरण के व्यापक डिजिटल बदलाव का हिस्सा हैं।


