एनसीएल का प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों संग एमओयू

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण पहल त्रों के लिए महत्वपूर्ण पहल डीएवी खड़िया-दुद्धीचुआ परिसर में शुरू होगी

एनसीएल का प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों संग  एमओयू

अनपरा,संवाददाता। जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परिधीय समुदाय सहित एनसीएल परिवार के आकांक्षी विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर अवसर है। एनसीएल ने अपनी कल्याणकारी पहल ‘उड़ान’ के तहत इन विद्यार्थियों के लिए दो प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों श्री चैतन्या एकेडमी और एसएसजी ईक्यू एलएलपी से एक समझौता ज्ञापन किया है।

समझौता ज्ञापन

एमओयू के तहत विद्यालयीन समय के उपरांत इन स्थानीय आकांक्षी विद्यार्थियों को श्री चैतन्या एकेडमी द्वारा एनसीएल डीएवी, दूधीचुआ और एसएसजी ईक्यू एलएलपी द्वारा एनसीएल डीएवी, खड़िया परिसर में जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित स्पर्धी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। सीएमडी एनसीएल एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी की उपस्थिति में इस आशय के समझौता पत्र पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण ), राजेश त्रिवेदी और कोचिंग संस्थान क्रमश: श्री चैतन्या एकेडमी की ओर से विकास सिंह परिहार एवं एसएसजी ईक्यू एलएलपी की ओर से श्री दुर्गेश्वर मिश्रा ने हस्ताक्षर किया।

उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक खड़िया के.डी. जैन, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (दुधीचुआ), सुमन सौरभ, दोनों क्षेत्रों के स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन), डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य सहित एनसीएल मुख्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे । एनसीएल के 11 वित्तपोषित विद्यालयों में 13,000 से अधिक विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहे हैं जिसकी दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

अधिक जानकारी के लिए प्रश्न

✦एनसीएल का ‘उड़ान’ पहल क्या है?−
एनसीएल ने अपनी कल्याणकारी पहल ‘उड़ान’ के तहत जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए कोचिंग संस्थानों से समझौता किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनसीएल का प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों संग एमओयू