11.4 मिलियन टन कम हुआ कोयले का उत्पादन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

पहली छमाही में एनसीएल खदानों का बुरा हाल एनसीएल खदानों का बुरा हाल सितम्बर में बीते साल से 26.1 प्रतिशत कम हुआ उत्पादन

11.4 मिलियन टन कम हुआ कोयले का  उत्पादन

अनपरा,संवाददाता। एनसीएल चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कोयला उत्पादन में बुरी तरह पिछड़ गया है। निर्धारित लक्ष्य की बात तो दीगर एनसीएल बीते साल की पहली छमाही में किये गये 69.4 मिलियन टन उत्पादन से भी 11.4 मिलियन टन कम उत्पादन कर पाया है। एनसीएल ने अप्रैल से सितम्बर के मध्य इस साल महज 58 मिलियन टन ही कोयला खनन किया है। कई खदानों में ओवर बर्डेन न हटा पाने व अन्य तकनीकी कारणों के अतिरिक्त मानसून की बारिश को भी उत्पादन कम होने की वजह माना जा रहा है।

उत्पादन में कमी का प्रभाव

एनसीएल ने सितम्बर माह में खदानों में बारिश का पानी भरने से महज8.5 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जो बीते साल के 11.5 मिलियन टन के सापेक्ष 26.1 प्रतिशत कम रहा है। उत्पादन में कमी का असर कोयला डिस्पैच पर भी पड़ा और एनसीएल ने पहली छमाही में बिजलीघरों सहित तमाम उपभोक्ताओं को महज 61.8 मिलियन टन कोयला ही दिया जो बीते साल की तुलना में 9.1 प्रतिशत कम बताया गया है।

बिजलीघरों पर प्रभाव

कोयले के उत्पादन में आयी भारी गिरावट का असर बिजलीघरों पर भारी पड़ा है। उत्पादन निगम के अनपरा और एमईआईएल अनपरा सी को कोयला किल्लत की वजह से बिजली उत्पादन तक कम करना पड़ रहा है। 30 सितम्बर बुधवार तक अनपरा में 04 दिन का 1.45 लाख टन,सिंगरौली में तीन दिन का एक लाख टन,विध्याचल में चार दिन का 2.91 लाख टन व रिहंद में आठ दिन का तीन लाख टन कोयला है। सर्वाधिक बुरा हाल अनपरा सी का है जहां महज नौ हजार टन कोयला है जो एक दिन की भी जरूरत पूरी नही कर सकता। यह हालात तब है जब इस बिजलीघर को कम लोड पर बीते एक पखवाड़े से चलाया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

✦एनसीएल ने इस साल कितनी मिलियन टन कोयला खनन किया?−
एनसीएल ने इस साल महज 58 मिलियन टन कोयला खनन किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News11.4 मिलियन टन कम हुआ कोयले का उत्पादन