तीन माह में 13 लाख का लक्ष्य, गैर संचारी रोग जांच अभियान

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया में एक सितम्बर से 30 नवम्बर तक एनसीडी गैर संचारी रोग जांच अभियान चलेगा। 30 वर्ष से उपर के 13 लाख लोगों की जांच का लक्ष्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जांच में डायबिटीज, हायपरटेंशन तथा कैंसर जैसी बीमारियों को शामिल किया गया है।

तीन माह में 13 लाख का लक्ष्य, गैर संचारी रोग जांच अभियान

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सितम्बर से 30 नवम्बर तीन माह तक एनसीडी गैर संचारी रोग जांच अभियान चलेगा। तीन माह तक चलने वाले इस अभियान में 30 वर्ष से उपर के लोगों की जांच की जायगी। ऐसे 13 लाख लोगों के जांच किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से कवायद तेज कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि इसके लिए सरकार के निर्देश के अनुसार जिले में पूरी तत्परता से कार्य को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य क्रियान्वयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद है कि अधिक से अधिक लोगों के बीच गैर संचारी रोग को लेकर जांच अभियान चलाना है ताकि ऐसे लोग की जांच के बाद जरूरी की स्थिति में उपचार के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करते हुए स्वस्थ्य रखा जा सके। गैर संचारी रोग में डायबिटीज, हायपर टेंशन समेत कैंसर के तीन तरह के जांच की जायगी। इन तीन तरह के जांच में मुख्य रूप से ओरल कैंसर, मुंह का कैंसर और सरवाईकल कैंसर शामिल है। इसके अलावा हर्ट से संबंधित परेशानी बढ़ने वाली रोग में फैटी लीवर, सीओपी, क्रोनिक समेत अन्य रोग शामिल हैं.

जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार:

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोरेन्द्र दास ने बताया कि यह कार्यक्रम जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार के नाम से तीन माह तक जांच अभियान चलेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशा के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया जायगा। जागरुकता के जरिए ऐसे लोग जो 30 वर्ष से उपर हैं या फिर नीचे उम्र के लोग भी है और संबंधित रोग से ग्रसित हैं तो भी उन्हें जांच की सुविधा मिलेगी। ऐसे सभी लोगों की जांच नियमित रूप से अभियान के दौरान मिलेगी। यह अभियान जिले में अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चलेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रचार वाहन भी जिले के अलग अलग प्रखंडों में चलेगा। इसके जरिए गांवों में जागरुकता फैलाया जायगा। इसके साथ-साथ आशा के जरिए घर घर कार्यक्रम की जानकारी जागरुकता में दी जायगी। इसके जरिए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ कर जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जायगी। इस अभियान में जरूरतमंद रोगी को वृहद जांच की सुविधा भी मिलेगी। मसलन ब्लड शुगर, किडनी फंग्शन, ईसीजी, विटामीन डी, विटामीन बी 12 आदि सुविधा की जांच भी प्रदान की जायगी। इस कार्य में आरबीएसके की टीम के साथ-साथ कैंसर जांच की टीम भी शामिल रहेगी.

सामान्य प्रश्न

एनसीडी गैर संचारी रोग जांच अभियान कब शुरू होगा?
यह जांच अभियान एक सितम्बर से 30 नवम्बर तक चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन माह में 13 लाख का लक्ष्य, गैर संचारी रोग जांच अभियान