मिलिट्री हॉस्पिटल अटैचमेंट कैंप में कैडेट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में 12वीं एयर फोर्स हॉस्पिटल में आयोजित 13 दिवसीय एनसीसी मिलिट्री हॉस्पिटल अटैचमेंट ट्रैनिंग कैंप का समापन हुआ। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सार्जेंट विकास यादव ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी कैडेट्स को बधाई दी।

मिलिट्री हॉस्पिटल अटैचमेंट कैंप में कैडेट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) मुख्यालय द्वारा 12वीं एयर फोर्स हॉस्पिटल में आयोजित 13 दिवसीय मिलिट्री हॉस्पिटल अटैचमेंट ट्रेनिंग कैंप का समापन हो गया। इसमें महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं एनसीसी 102 यूपी बटालियन का गौरव बढ़ाया है। एमजीयूजी के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कैंप में विश्वविद्यालय के नौ कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में सार्जेंट विकास यादव ने प्रथम तथा सार्जेंट अतीका तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं ट्रेनिंग के दौरान आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में कॉरपोरल अरुण विश्वकर्मा ने प्रथम, नेहा सिंह द्वितीय एवं आस्था यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया।

एमजीयूजी के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने सभी प्रतिभागी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें