अग्निवीर योजना और साइबर सुरक्षा पर एनसीसी कैडेट्स को किया गया जागरूक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीरुड़की, कार्यालय संवाददाता। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में क्वांटम विश्वविद्यालय मंडावर में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण श

रुड़की, कार्यालय संवाददाता। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी की ओर से क्वांटम विश्वविद्यालय मंडावर में आयोजित शिविर में कैडेटों को अग्निवीर योजना और साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया। मुख्य वक्ता 51 आर्टिलरी के कप्तान स्वप्निल जैन ने कैडेटों को अग्निवीर योजना की भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, प्रशिक्षण, सेवा अवधि और भविष्य में मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं में सेवा करना युवाओं के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने कैडेटों को अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि एनसीसी का प्रशिक्षण सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करियर बनाने की मजबूत नींव तैयार करता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


