पांच यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी में 135 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ विश्वविद्यालय में 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के नए कैडेटों के चयन के लिए 135 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा दी। सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यह अभियान फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. नागेंद्र कुमार मौर्य की अगुवाई में आयोजित किया गया।

पांच यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी में 135 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन

लखनऊ विश्वविद्यालय में 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के नए कैडेटों के चयन और नामांकन के लिए अभियान आयोजित किया गया। इसमें 135 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 72 छात्र और 63 छात्राएं शामिल रहीं। चयन प्रक्रिया के तहत पहले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। इसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, सिट-अप्स और पुश-अप्स कराए गए। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। इसके माध्यम से उनकी सामान्य योग्यता और एनसीसी प्रशिक्षण के लिए उपयुक्तता का आकलन किया गया। विभिन्न चरणों में सफल अभ्यर्थियों को आगामी चरण में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अभियान में फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. नागेंद्र कुमार मौर्य, जूनियर वारंट ऑफिसर रहमान और 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के पीआई स्टाफ मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपांच यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी में 135 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन