शिविर में कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में 82 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में 10 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल प्रवीण भाल की अगुवाई में कैडेट्स को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और साइबर हेल्पलाइन के महत्व पर जानकारी दी।

शिविर में कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में 82 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कैंप कमांडेंट कर्नल प्रवीण भाल विशिष्ट सेना मेडल के निर्देशन में जारी 10 दिवसीय एनसीसी शिविर में कैडेट्स को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने कैडेट्स को कंप्यूटर, नेटवर्क व सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने व्यक्तिगत फोटो व डेटा सार्वजनिक न करने की सलाह दी और ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। इस अवसर पर एडम ऑफिसर कर्नल नवीन पाराशर, कैप्टन शशांक भारती, लेफ्टिनेंट नितिन कुमार, लेफ्टिनेंट अमित राणा, चीफ ऑफिसर विपिन कुमार, सेकंड ऑफिसर वाजिद अली, सेकंड ऑफिसर कपिल कुमार, सेकंड ऑफिसर फुरकान त्यागी, सूबेदार मेजर यशपाल सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ अजीत सिंह सहित अन्य सैन्यकर्मी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिविर में कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक