बरौनी में निकाली गई तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बरौनी में शुक्रवार को 35 बिहार बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल यात्रा का आयोजन किया। कैंप कमांडेंट कर्नल उमेश छेत्री ने रैली का शुभारंभ किया, जिसमें कैडेट्स ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। रैली बरौनी के बाजारों से गुजरती हुई निकली।

बरौनी। 35 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्सों के द्वारा शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कैंप कमांडेंट व कमांडिंग ऑफिसर कर्नल उमेश छेत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। सूबेदार मेजर सुरेश चंद की अगुवाई में एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह, अनुशासन व राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली बरौनी के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी।


