सिटी कॉन्वेंट स्कूल के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा के सिटी कॉन्वेंट स्कूल के नैवल विंग एनसीसी कैडेटों ने ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 600 से अधिक कैडेटों के बीच, उत्तराखंड एनसीसी डायरेक्टरेट ने बोट पुलिंग स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधन ने कैडेटों का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सिटी कॉन्वेंट स्कूल के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

खटीमा, संवाददाता। सिटी कॉन्वेंट स्कूल के नैवल विंग एनसीसी कैडेटों ने प्रतिष्ठित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप-2026 में उत्तराखंड एनसीसी डायरेक्टरेट का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय लौटने पर प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनका सम्मान किया। देश के प्रमुख नौसैनिक प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस शिवाजी, लोनावला (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में देशभर के 17 एनसीसी डायरेक्टरेट्स से चयनित 600 से अधिक नैवल कैडेटों ने भाग लिया। सिटी कॉन्वेंट स्कूल के कैडेटों ने ड्रिल, सेमाफोर, शिप मॉडलिंग, सीमैनशिप प्रैक्टिकल्स तथा सर्विस एग्जाम सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नेवी एनसीसी की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में शामिल बोट पुलिंग स्पर्धा में उत्तराखंड एनसीसी डायरेक्टरेट ने सभी 17 डायरेक्टरेट्स के बीच पांचवां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

विद्यालय पहुंचने पर संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना एवं प्रशासनिक अधिकारी राजेश जोशी सहित अन्य शिक्षकों ने कैडेटों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।