अग्निवीर भर्ती योजना की कैडेटों को दी जानकारी

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी में आयोजित 97वीं यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को अग्निवीर भर्ती योजना की जानकारी दी गई। सेना भर्ती कार्यालय के स्टाफ ने भर्ती प्रक्रिया, पात्रता और तैयारियों के बारे में बताया। अग्निवीर योजना युवा भारतीयों के लिए सेना में सेवा का अवसर प्रदान करती है।

अग्निवीर भर्ती योजना की कैडेटों को दी जानकारी

वाराणसी। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी की ओर से 97वीं यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को अग्निवीर भर्ती योजना की जानकारी दी गई। गड़वा घाट स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित शिविर में सेना भर्ती कार्यालय के स्टाफ ने कैडेटों को भर्ती प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक तैयारियों के बारे में बताया। सूबेदार मेजर ने अग्निवीर भर्ती के विभिन्न पहलुओं की तकनीकी एवं उपयोगी जानकारी दी। कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आशंकाओं का समाधान किया। कहा कि भारतीय सेना का हिस्सा बनना देश के युवाओं के लिए गौरव का विषय है। अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को सेना में सेवा का अवसर मिल रहा है।

कैडेटों को सेना में अधिकारी पद पर भर्ती होने के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों और प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया। सेना भर्ती कार्यालय के स्टाफ ने युवाओं को भर्ती के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार तैयारी करने की जानकारी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअग्निवीर भर्ती योजना की कैडेटों को दी जानकारी