एनसीसी भर्ती परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
एनसीसी भर्ती परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

क्षेत्र के गांव सैदपुर स्थित मिलिट्री हीरोज मेमोरियल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 36 उत्तर प्रदेश बटालियन की ओर से एनसीसी कैडेट भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया का संचालन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) विकास शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, मानसिक क्षमता तथा लिखित परीक्षा के माध्यम से विभिन्न मानकों पर जांच की गई। कॉलेज के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना का भी पाठ पढ़ाया गया। एनसीसी के सीओ विकास शर्मा ने बताया कि निर्धारित मापदंडों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रधानाचार्य हरवीर सिंह, राजकुमार सिंह, प्रवीण कुमार, प्रेमजीत सिंह, राजदीप सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।


