ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशNCB ने 1127 किलो मारिजुआना जब्त की, वानखेड़े बोले- हिरासत में दो लोग

NCB ने 1127 किलो मारिजुआना जब्त की, वानखेड़े बोले- हिरासत में दो लोग

मुंबई की एनसीबी टीम ने सोमवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 1127 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) की खेप जब्त की है। एनसीबी की अब तक की गई कार्रवाई में ये सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। एनसीबी के...

NCB ने 1127 किलो मारिजुआना जब्त की, वानखेड़े बोले- हिरासत में दो लोग
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 15 Nov 2021 06:28 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुंबई की एनसीबी टीम ने सोमवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 1127 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) की खेप जब्त की है। एनसीबी की अब तक की गई कार्रवाई में ये सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इसे आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र लाया जा रहा था। दो लोगों को पकड़ा गया है जिनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से टीम ने 1127 किलो मारिजुआना पकड़ा है। इस मामले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ चल रही है।

समीर वानखेड़े ने कहा, "इस ड्रग्स को महाराष्ट्र के कई इलाकों में सप्लाई किया जाना था। ये एनसीबी की अब तक सबसे बड़ी बरामदगी है। इसमें हमारे दो अधिकारियों की मुख्य भूमिका थी। अधिकारी अमोल मोरे और सुधाकर शिंदे को इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद महाराष्ट्र बॉर्डर में एंट्री होते ही इस ड्रग्स को पकड़ा गया। फिलहाल पकड़े गए दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।"

 

फिलहाल इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं और इस ड्रग्स की कुल कीमत क्या है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि पकड़े गए मारिजुआना की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें