युवाओं में बढ़ते ‘केमसेक्स’ ट्रेंड पर अभिभावक रहें सतर्क

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने युवाओं के बीच 'केमसेक्स' के बढ़ते ट्रेंड पर एडवाइजरी जारी की है। इसमें अभिभावकों और शिक्षकों को सतर्क रहने और युवाओं के स्वास्थ्य खतरों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। एनसीबी ने कहा कि नशीली दवाओं के प्रयोग से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे हैं।

युवाओं में बढ़ते ‘केमसेक्स’ ट्रेंड पर अभिभावक रहें सतर्क

नई दिल्ली, एजेंसी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन मंचों पर युवाओं के बीच बढ़ते ‘केमसेक्स’ ट्रेंड को लेकर एडवाइजरी जारी की है। ब्यूरो ने अभिभावकों, शिक्षकों और कानूनी एजेंसियों को इसे लेकर सतर्कता बरतने और युवाओं से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों पर ध्यान देने की सलाह दी है। एनसीबी ने कहा है कि हाल में सोशल मीडिया मंचों पर युवाओं के बीच ‘केमसेक्स’ शब्द के प्रयोग में तेजी से बढ़ावा देखा गया। एक बयान के अनुसार, केमसेक्स का अर्थ यौन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए जानबूझकर नशीली दवाओं या मादक द्रव्यों का इस्तेमाल करने से है। एनसीबी ने कहा है कि कई शहरों में युवाओं के बीच इस तरह के कार्यों की चर्चाएं भी हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हवाले से बताया गया है कि इन दवाओं और मादक पदार्थों में क्रिस्टल मेथम्फेटामाइन, गामा-हाइड्रॉक्सीब्यूटायरेट, गामा-ब्यूटिरोलैक्टोन, मेफेड्रोन और कुछ अन्य सिंथेटिक ड्रग्स शामिल हैं।इनका इस्तेमाल युवाओं को लती बनाने के साथ उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा डाल सकता है। वहीं, इस तरह के कार्यों से एचआईवी और अन्य यौन संचारित संक्रमणों का भी खतरा है। एनसीबी ने कहा है कि अभिभावक, शिक्षक युवाओं के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर निगरानी रखें। उनके परिवार-दोस्तों से दूरी बनाने, अकेले या गुमसुम रहने, पढ़ाई में खराब प्रदर्शन, बिना वजह पैसों की मांग जैसी बातों का खास ध्यान रखें और कुछ भी असामान्य लगने पर तुरंत जरूरी कदम उठाएं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयुवाओं में बढ़ते ‘केमसेक्स’ ट्रेंड पर अभिभावक रहें सतर्क