नवजोत राठी ने गोला फेंक में जीता सिल्वर मेडल

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नवजोत राठी ने गोला फेंक में सिल्वर मेडल जीतकर गांव सौफतपुर का नाम रोशन किया। नवजोत अब तेलंगाना में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस उपलब्धि पर उनके कोच और एथलेटिक संघ के सचिव ने बधाई दी।

नवजोत राठी ने गोला फेंक में जीता सिल्वर मेडल

लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नवजोत राठी ने गोला फेंक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। गांव सौफतपुर निवासी नवजोत राठी ने जिला एथलेटिक संघ बिजनौर की ओर से 4 से 6 अक्तूबर तक लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। नवजोत ने सिल्वर मेडल जीतकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया। नवजोत अब तेलंगाना में 22 से 26 अक्तूबर तक आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर कोच कपिल राणा व एथलेटिक संघ बिजनौर के सचिव ओमराज सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनवजोत राठी ने गोला फेंक में जीता सिल्वर मेडल