गौतम सिंघानिया ने मुझे और मेरी बेटी को पीटा, नीता अंबानी ने बचाई जान; नवाज मोदी ने बताया

Sep 12, 2025 07:07 pm ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई।
share

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके लिए भगवान का शुक्र है क्योंकि गौतम निहारिका से कह रहे थे कि पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगी। हर कोई मेरी जेब में है। इसलिए, निहारिका और भी अधिक व्याकुल हो गई थी।’

गौतम सिंघानिया ने मुझे और मेरी बेटी को पीटा, नीता अंबानी ने बचाई जान; नवाज मोदी ने बताया

तलाक के लिए उनकी संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा मांगने वाली रेमंड चैरामैन गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने खुलासा किया है कि सिंघानिया ने उनका शारीरिक उत्पीड़न किया, लेकिन अंबानी ने उन्हें बचाया। नवाज मोदी ने कहा कि सिंघानिया ने 10 सितंबर की सुबह मुंबई में उनके आवास पर जन्मदिन की पार्टी के बाद उन पर और उनकी नाबालिग बेटी निहारिका पर हमला किया। एक कमरे में शरण लेकर उसने और उसकी बेटी ने पुलिस से मदद मांगने की कोशिश की।

एक इंटरव्यू में घटना के बारे में बताते हुए नवाज मोदी ने खुलासा किया कि नीता और अनंत अंबानी ने उन्हें बचाया। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी दोस्त अनन्या गोयनका को फोन किया। उसे लगा कि पुलिस हमारी मदद के लिए नहीं आने वाली है।'' इसके अलावा निहारिका ने अपने दोस्त त्रिशकर बजाज के बेटे विश्वरूप को भी बुलाया जो सिंघानिया का चचेरा भाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नवाज मोदी ने कहा, "त्रिशकर का बेटा विश्वरूप भी वहां पार्टी के लिए था। वह मेरी बेटियों का अच्छा दोस्त है। वे एक ही उम्र के हैं। इसलिए उसने उसे फोन किया। निहारिका ने विश्वरूप से यह भी कहा कि वह त्रिशाकर बजाज को गौतम के साथ बात करे के लिए लेकर लाए।'' नवाज मोदी ने कहा, "नीता अंबानी और अनंत अंबानी मेरे साथ लाइन में थीं। पूरा परिवार मुझे बचाने के लिए कूद पड़ा था।"

उन्होंने आगे कहा, "इसके लिए भगवान का शुक्र है क्योंकि गौतम निहारिका से कह रहे थे कि पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगी। हर कोई मेरी जेब में है। इसलिए, निहारिका और भी अधिक व्याकुल हो गई थी। मैंने उससे कहा कि बस शांत हो जाओ।" आपको बता दें कि नवाज मोदी एक पेशेवर फिटनेस ट्रेनर हैं। उन्होंने कहा कि गौतम ने पुलिस को आने से रोका, लेकिन नीता और अनंत अंबानी ने यह सुनिश्चित किया कि वे आएं।

उन्होंने कहा, "गौतम ने पुलिस को जेके हाउस में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की। उसने कोशिश की कि उसे बाहर न निकाला जाए। नीचे लाया जाए और घेर लिया जाए। अंबानी के निकहने पर पुलिस ने गौतम की सभी कोशिशों को खारिज कर दिया। वह नहीं चाहते थे कि गैर-संज्ञेय अपराध रिपोर्ट लिखी जाए। अंबानी के कहने पर ही शिकायत भी लिखी गई।''

इस बीच गौतम सिंघानिया ने नवाज मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "अपनी दो खूबसूरत बेटियों के हित में मैं अपने परिवार की गरिमा बनाए रखना चाहूंगा। कोई भी टिप्पणी करने से बचूंगा। कृपया मेरी निजता का सम्मान करें।"

गौतम सिंघानिया ने 14 नवंबर को 32 साल की शादी को खत्म करते हुए अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग होने की घोषणा की। इसके बाद नवाज ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने पति की दिवाली पार्टी में शामिल होने से रोका गया था। तलाक के समझौते के हिस्से के रूप में नवाज ने अपनी अनुमानित 1.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति का 75 प्रतिशत मांगा।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।