नौ पहलवान मंडल स्तरीय टीम में चयनित
हिन्दुस्तान, सहारनपुर
नाग पंचमी के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्राइजमनी प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के नौ पहलवानों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अभिषेक कुमार, रितिक जयनागल, शिवा, मौ. आसाद सहित अन्य शामिल हैं। प्रतियोगिता 16 और 17 अगस्त को गोरखनाथ मंदिर परिसर में होगी।

नाग पंचमी के अवसर पर गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्राइजमनी प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के नौ पहलवानों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अभिषेक कुमार, रितिक जयनागल, शिवा, मौ. आसाद, संयम, मयंक धीमान, गुरप्रीत, मौ. अमन और सन्नी कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ी सहारनपुर जनपद के हैं। आरएसओ राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता 16 और 17 अगस्त को श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर, गोरखपुर में आयोजित होगी।


