व्रत में डायबिटीज और हाईपरटेंशन के मरीज बरतें सावधानी
शारदीय नवरात्र में उपवास रखने वाले डायबिटीज और हाईपरटेंशन के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने फल, दूध और दही जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ लेने, पर्याप्त पानी पीने और शुगर व रक्तचाप की नियमित जांच करने की सलाह दी। डॉक्टर से पूछे बिना दवा बंद या उसकी खुराक में बदलाव न करें। चक्कर, कमजोरी या घबराहट होने पर तुरंत ध्यान दें।

शारदीय नवरात्र में नौ दिन तक उपवास रखने वाले डायबिटीज और हाईपरटेंशन के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लंबे समय तक खाली पेट रहने और खानपान में बदलाव से रक्त में शुगर का स्तर घट-बढ़ सकता है। वहीं, रक्तचाप के मरीजों को भी परेशानी हो सकती है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने उपवास के दौरान फल, दूध, दही और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से रक्त शर्करा की जांच करें।
डॉक्टर की सलाह के बिना दवाओं की खुराक में बदलाव न करें और न ही दवा लेना बंद करें। हाईपरटेंशन के मरीज भी नियमित रूप से रक्तचाप की निगरानी करें। अधिक नमक वाले फलाहार और तली-भुनी चीजों से बचें। चक्कर आने, अत्यधिक कमजोरी, पसीना आने या घबराहट महसूस होने पर लापरवाही न करें। प्राचार्य ने कहा कि आस्था के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।

