शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से, दो दिन होगी महाअष्टमी की पूजा

हिन्दुस्तान, अररिया
share

इस बार शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मां का आगमन हाथी पर होना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से, दो दिन होगी महाअष्टमी की पूजा

अररिया, वरीय संवाददाता। इस बार शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस दिन सवार्थ सिद्धि योग मिल रहा है। बताया जाता है कि पंचांग के अनुसार मां का आगमन माता हाथी पर हो रहा है। मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा के अनुसार मां दुर्गा का आगमन को शक्ति, स्थिरता, समृद्धि और अच्छी वर्षा का प्रतीक माना जाता है। इसका आना बहुत शुभ माना जाता है, इससे अच्छी फसल और सुख-समृद्धि का संकेत मिलता है।मां दुर्गा को समर्पित यह पर्व 20 अक्तूबर दिन मंगलवार तक चलेगा। वहीं 21 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वैसे तो माता रानी सिंह की सवारी करती हैं, लेकिन नवरात्रि में जब धरती पर आती हैं तो उनकी सवारी बदल जाती है। मां जगदंबे के आगमन की सवारी नवरात्रि के प्रारंभ वाले दिन पर निर्भर करती है। यानी नवरात्रि की शुरुआत जिस दिन होती है, उस दिन के आधार पर उनकी सवारी तय होती है। इस दिन मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जायेगी। अगले दिन द्वितीया है, इस दिन मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की जायेगी। तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा होगी।चौथे स्वरूप कुष्मांडा की पूजा की जायेगी। पांचवें स्वरूप स्कंदमाता, छठे स्वरूप कात्यायनी, सातवें स्वरूप कालरात्रि, आठवें स्वरूप मां गौरी का पूजा यानी 18 व 19 अक्टूबर को किया जायेगा,और नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जायेगी। वही 21 अक्टूबर बुधवार को विजयादशमी है。

शहर में इन जगहों पर होती है मां की पूजा:

शास्त्री नगर मां दुर्गेश्वरी मंदिर, ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर, अररिया आरएस असूर विनाशनी दुर्गा मंदिर , जयप्रकाश नगर दुर्गा मंदिर, आश्रम दुर्गा मंदिर, समिति दुर्गा मंदिर, अर गरा दुर्गा मंदिर, पुराना मंडल कारा दुर्गा मंदिर, माता स्थान स्थित दुर्गा मंदिर, अररिया कोट दुर्गा मंदिर के अलावा प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर रोजाना पूजा अर्चना की जाती है।पहला पूजा से लेकर नो पूजा तक मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा द्वारा पुष्पांजलि किया जाता है। जब पुष्पांजलि काली मंदिर में रोजाना शाम 7:30 बजे से की जाएगी। वही शनिवार व मंगलवार को रात को 9:00 बजे पुष्पांजलि किया जायेगा।

नवरात्रि की पूजा तिथियां:

मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार से हो रही है और जब रविवार के दिन से नवरात्रि शुरू होती है तो माता का वाहन हाथी होता है। हाथी पर सवार होकर माता का आगमन अधिक वर्षा का संकेत देता है। मान्यता के अनुसार यदि नवरात्रि सोमवार या रविवार से शुरू हो रही है तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है, जो अधिक वर्षा के संकेत देता है। वहीं यदि नवरात्रि मंगलवार और शनिवार शुरू होती है, तो मां का वाहन घोड़ा होता है, जो सत्ता परिवर्तन का संकेत देता है। इसके अलावा गुरुवार या शुक्रवार से शुरू होने पर मां दुर्गा डोली में बैठकर आती हैं जो रक्तपात, तांडव, जन-धन हानि का संकेत बताता है। वहीं बुधवार के दिन से नवरात्रि की शुरुआत होती है, तो मां नाव पर सवार होकर आती हैं। नाव पर सवार माता का आगमन शुभ होता है।

नवरात्रि की पूजा तिथियां:

-दिनांक 11.10.2026 (रविवार) - कलशस्थापन एवं पहला पूजा माँ शैलपुत्री देवी की है।

-दिनांक 12.10.2026 (सोमवार) - दूसरा पूजा मां ब्रह्मचारिणी देवी की है।

-दिनांक 13.10.2026 (मंगलवार) - तीसरा पूजा मां चन्द्रघंटा देवी की है।

-दिनांक 14.10.2026 (बुधवार) - चतुर्थी पूजा मां कुष्माण्डा देवी की है।

-दिनांक 15.10.2026 (बृहस्पतिवार) - पंचमी पूजा मां स्कंदमाता देवी की है।

-दिनांक 16.10.2026 (शुक्रवार) - षष्ठी पूजा मां कात्यायनी देवी की है।

-दिनांक 17.10.2026 (शनिवार) - महासप्तमी पूजा मां कालरात्रि देवी की है।

-दिनांक 18.10.2026 (रविवार) - महाअष्टमी पूजा मां महागौरी देवी की है।

-दिनांक 19.10.2026 (सोमवार) - ये दोनो दिन मां की महाअष्टमी पूजा है।

-दिनांक 20.10.2026 (मंगलवार) - महानवमी पूजा मां सिद्धीदात्री देवी की है।

-दिनांक 21.10.2026 (बुधवार) - विजया दशमी है।

नव्रात्रि से संबंधित सामान्य प्रश्न

✦शारदीय नवरात्र कब से शुरू हो रहा है?−
इस बार शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से, दो दिन होगी महाअष्टमी की पूजा