नाबालिग के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

कौवाघाट पुल के पास पुलिस ने पकड़ा, बिना नंबर की बाइक भी मिली कौवाघाट पुल के पास पुलिस ने पकड़ा, बिना नंबर की बाइक भी मिलीकौवाघाट पुल के पास पुलिस ने प

नाबालिग के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद

नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ पुलिस ने सोमवार की देर शाम कौआघाट पुल के समीप चेकिंग के दौरान एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। जिसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को कौआ घाट पुल के समीप चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब 6:15 बजे पुलिस ने एक बाल अपचारी को पकड़ा है।

तलाशी में एक अवैध पिस्टल, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। सीओ आपरेशन देवेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना नौगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के साथ ही जांच में जूटी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, उपनिरीक्षक शिवानंद, मनोज कुमार यादव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनाबालिग के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद