प्रश्न पत्र लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

छात्र-छात्राओं ने नीट पेपर लीक मामले के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक पर हुए प्रदर्शन में छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया था।

प्रश्न पत्र लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं

पेज चार की लीड --- गुस्सा फूटा छात्रों का कहना था कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए अंबेडकर चौक पर छात्र-छात्राओं ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े थे 01 सौ 52 पेपर लीक एनडीए की सरकार में हुआ है फोटो संख्या 12 कैप्शन- शुक्रवार को अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन के दौरान पोस्टर दिखाते छात्र व खड़े मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत। फोटो संख्या- 10, कैप्सन- शुक्रवार को अंबेडकर चौक पर लाठीचार्ज व पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र। बक्सर, हमारे संवाददाता। छात्रों के देशव्यापी आंदोलन का असर जिले में भी शुक्रवार को देखने का मिला। अलग-अलग स्थानों पर छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान खुलकर अपनी मांगें रखीं। कहीं से झड़प या अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

प्रदर्शन का आयोजन

शहर के अंबेडकर चौक पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर छात्र-छात्राएं एकजुट हुये। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई। प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर 1:30 बजे राष्ट्रगान के साथ शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई गई। इस दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परीक्षा प्रणाली में विश्वास बहाल करने के लिए सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। एनडीए की सरकार में 152 पेपर लीक हुआ। इससे छात्रों का विश्वास सरकार से उठ गया है। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अंबेडकर चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर सदर एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पांडेय सहित पुलिस बल तैनात रहे। -------- दिव्यांगजनों ने शिक्षा व्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन

दिव्यांगजनों का विरोध

बक्सर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिव्यांगजनों ने भी शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान दिव्यांगजनों ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार व नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिव्यांगजनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा कि शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर धर्मेंद्र ठाकुर, दिलीप राम, प्रमोद केसरी, जितेंद्र गुप्ता, प्रिंस, प्रिंस इदरीसी, पिंटू वर्मा, अभय पासवान, पप्पू जायसवाल, कृष्णा राम, मोहम्मद आफताब सहित अन्य मौजूद थे। ------- छात्रों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ आज बिहार बंद का ऐलान

बिहार बंद की घोषणा

बक्सर। नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन हुआ। इस स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक पीटा है। आंसू गैस के गोले छोड़े है। जिसमें कई छात्र-छात्राएं जख्मी हो गए है। अब सरकार छात्रों को झूठे केस में फंसा रही है। इसके विरोध में शनिवार को बिहार बंद का ऐलान किया गया है। उक्त बातें डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने कहीं। कहा कि विधायक संदीप सौरभ, एमएलसी शशि यादव पर केस दर्ज किया गया है। कई छात्र नेताओं को पुलिस उठाकर ले जा रहा है। अपनी खामियों को छिपाने का एनडीए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान अपनी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से रखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से बंद को देखते हुए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई है। जगह-जगह बैरिकेटिंग किया जा रहा है। मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। --------------- लाठीचार्ज के विरोध व शिक्षा मंत्री की इस्तीफे को लेकर छात्रों का प्रदर्शन रैली

छात्रों का लाठीचार्ज विरोध प्रदर्शन

अंत में प्रदर्शनकारी छात्रों ने शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री का फूंका पुतला छात्रों के प्रदर्शन को लेकर नावानगर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील फोटो संख्या- 01, कैप्सन- शुक्रवार को नावानगर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग व युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में रैली निकाल प्रदर्शन करते छात्र। नावानगर, एक संवाददाता। छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के विरोध व शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को नावानगर में रैली निकल प्रदर्शन किया। छात्रों की इस प्रोटेस्ट को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई थी। नावानगर बजार के हर मोड़ व चौराहे पर दंडाधिकारी व पुलिसबल की तैनाती की गई थी। एएसपी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष पुलिसबल के साथ छात्रों के प्रदर्शन की निगरानी में लगे हुए थे। रैली व प्रदर्शन में काफी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। पर छात्रों का यह प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। नावानगर-सिकरौल मोड़ से निकली छात्रों की रैली नावानगर थाना के पास स्थापित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वापस गुहटिया पुल के पास पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में शामिल छात्र हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षामंत्री के इस्तीफे व सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। गुहटिया पुल के पास शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री के पुतला दहन के बाद रैली समाप्त हो गई। --------- लाठीचार्ज व पेपर लीक के खिलाफ युवा राजद का प्रदर्शन व पुतला दहन नारेबाजी

युवा राजद का प्रदर्शन

छात्र-नौजवानों के हक व अधिकार के लिए जारी संघर्ष को आगे बढ़ाने का ऐलान पुराना नगर परिषद कार्यालय के समीप प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन फोटो संख्या- 06, कैप्सन- शुक्रवार को डुमरांव में लाठीचार्ज व पेपर लीक के विरोध में मार्च निकाल प्रदर्शन करते युवा राजद के कार्यकर्ता डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। छात्रों पर लाठीचार्ज व पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सहित युवाओं के हक अधिकार को लेकर युवा राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जुलूस निकाला। नेतृत्व युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने किया। जुलूस के समापन पर युवा राजद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। डुमरांव के राजगढ़ से जुलूस शुरू हुआ। जो बाजार होते हुए पुराना नगर भवन के समीप पहुंचा। यहां युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। साथ ही शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद सभा में वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और युवाओं की अनदेखी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। छात्र-नौजवान अपने अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ते रहेंगे। विरोध-प्रदर्शन में युवा राजद के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र आजाद, धर्मेंद्र यादव, अर्जुन कुशवाहा, मनीष यादव, रंजन सैनी, दीपक यादव, नागेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, रवि कुमार, लालबाबू, ओमप्रकाश माली, कविंद्र, जितेंद्र पाल सहित काफी संख्या में छात्र, नौजवान व युवा शामिल हुये।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦छात्रों ने नीट पेपर लीक मामले में किसकी मांग की?−
छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsप्रश्न पत्र लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं