धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए सजग रहें सनातनी : विज्ञानदेव जी महाराज
धर्म, संस्कृति और मानव सेवा के प्रति जागरुकता का संदेश लेकर निकली राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा शुक्रवार को गुमला पहुंची। विहंगम योग संत समाज के 103वें

गुमला, प्रतिनिधि। धर्म, संस्कृति और मानव सेवा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकली राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा शुक्रवार को गुमला पहुंची। विहंगम योग संत समाज के 103वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के गुमला आगमन पर श्रद्धालुओं ने टंगरा मार्केट चौक पर उनका स्वागत किया।
यात्रा का उद्देश्य
इसके बाद उन्हें नगर भवन परिसर ले जाया गया, जहां उन्होंने श्वेत ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। नगर भवन में आयोजित जय स्वर्वेद कथा के दौरान संत प्रवर ने कहा कि देश की सीमा पर जवान जिस तरह राष्ट्र की सुरक्षा में डटे रहते हैं, उसी प्रकार समाज के प्रत्येक सनातनी को अपनी धर्म-संस्कृति की रक्षा के प्रति सजग और जिम्मेदार रहना चाहिए।
मानव कल्याण का महत्व
उन्होंने कहा कि मानव कल्याण और जरूरतमंदों की सेवा ही समाज को मजबूत बनाने का माध्यम है। सभी लोगों को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि 14 और 15 दिसंबर को वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम में 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ आयोजित होगा। इसी उद्देश्य से कन्याकुमारी से कश्मीर तक संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। पलामू के बाद गुमला पहुंची यात्रा अब जमशेदपुर होते हुए आगे बढ़ेगी। मौके पर राधा कृष्णा सिन्हा, उदय प्रताप सिंह, ललित सिंह, पंडित कृष्ण कांत, शिवदेव लोहरा, कुंवर गोप, विशेश्वर पांडेय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

